Realme 6 Pro इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन्स Lightning Blue और Lightning Orange साथ लॉन्च किया गया है। मुझे Lightning Blue अच्छा लगा यह मेरा प्रशनल ओपिनियन है हो सकता है आपको Lightning Orange पसन्द आए मुझे कमेन्ट में जरूर बताए आपको Realme 6 Pro किस कलर में पसन्द है। आइए देखते है क्या खास है Realme 6 Pro में और यह Smartphone आपको खरीदना चाहिए या नहीं।
Realme 6 Pro Price in India
Realme 6 Pro को इंडिया में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला 6 GB रैम + 64 GB स्टोरेज जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। दूसरा 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जिसकी कीमत 17,999 रुपए है। तीसरा 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जिसकी कीमत 18,999 रुपए है।
इस फोन को आप 13 मार्च दोपहर 12 बजे से खरीद सकते है इस स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart, Realme की ऑफिसियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर की जाएगी।
Realme 6 Pro Design
इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है लेकिन फ्रेम प्लास्टिक का दिया गया है। इस फोन के पावर बटन में ही Fingerprint sensor मिलता है। इस फोन का डिजाईन काफी अच्छा है लेकिन इसमें एक ही कमी है इसका वजन काफी ज्यादा है इस फोन का वजन 202 ग्राम है।
यह भी पढ़े :- Best Phone Under 20000 For Gaming And Photography
Realme 6 Pro Display
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का IPS डिस्प्ले Full HD+ ( 2400x1080 पिक्सेल ) रेजॉलूशन के साथ मिलता है। इस डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.6% है। यह डिस्प्ले 90 HZ रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इस स्मार्टफोन में हमें पंच होल डिस्प्ले मिलता है। पंच होल डिस्प्ले ना देकर हमें Super Amoled डिस्प्ले मिलता तो ज्यादा अच्छा था। इस डिस्प्ले का कलर कॉन्ट्रास्ट अच्छा देखने को मिलता है यह डिस्प्ले आपको निराश नहीं करेगा।
क्या 90 HZ रिफ्रेश रेट किसी काम का है या नहीं ?
Android स्मार्टफोन मार्केट को आप सही से देखो तो पता चलेगा हमेशा इस मार्केट में Android स्मार्टफोन कम्पनियाँ कोई न कोई हाइप क्रिएट करके ही रखते है चाहें वो प्रोसेसर का हाइप हो कैमरा का हो या अब ये स्क्रीन रिफ्रेश रेट हो।
90 HZ रिफ्रेश रेट होने से फोन के स्मूथनेस पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। हार्डवेयर अच्छा हो और सॉफ्टवेयर को अच्छे से ऑप्टिमाइज़ किया गया हो ये चीजे देखने के बाद ही रिफ्रेश रेट को देखना चाहिए। अगर आप इसे अनुभव करना चाहते है तो आप इस फोन के साथ किसी 60 HZ रिफ्रेश रेट वाला प्रीमियम फोन को कॉम्पेयर कर लीजिए। आपको इस फोन के मुकाबले 60 HZ रिफ्रेश रेट वाला प्रीमियम फोन ज्यादा स्मूथ लगेगा।
आज के समय में 90 HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला बहोत ही कम एप्लीकेशन है लेकिन 90 HZ रिफ्रेश रेट का फायदा कुछ जगहों पर देखने को मिलेगा जैसे :- सिस्टम एप्लीकेशन में, होम स्क्रीन पर इत्यादि।
Realme 6 Pro Processor
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर मिलता है। यह एक गेमिंग प्रोसेसर है। यह 8 नैनोमीटर की टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस प्रोसेसर में Adreno 618 GPU मिलता है। pubg खेलते वक्त इस फोन में हल्का सा फ्रेम ड्रॉप देखने को मिलेगा। गेमिंग हो या नॉर्मल काम यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।
यह भी पढ़े :- Top 10 Highest Selling Smartphone
Realme 6 Pro Camera
इस फोन में Quad Rear Camera मिलता है। पहला 64 MP का Primary camera जो Samsung का GW1 सेंसर है। इसका अपर्चर साइज f/1.8 है।
दूसरा 8 MP का Ultra wide-angle lens है जिसका अपर्चर साइज f/2.3 है।
तीसरा 12 MP का Telephoto lens है जिसका अपर्चर साइज f/2.5 है। और चौथा 2 MP का Macro lens मिलता है।
इस स्मार्टफोन में Dual Selfie कैमरा मिलता है जिसमे पहला 16 MP Primary camera जो Sony का IMX 471 सेंसर है। और दूसरा 8 MP का Ultra wide-angle lens है।
बात करे रियर कैमरा की तो यह डायनामिक रेंज काफी अच्छा कैप्चर करता है। इमेज का डिटेलिंग भी काफी अच्छा देखने को मिलता है कलर कॉन्ट्रास्ट भी अच्छा देखने को मिलता है। हमने Realme काफी फोन में देखा है फोटो क्लिक करने पर हमारा चेहरा हल्का लाल रंग का हो जाता है इस फोन में भी चेहरा हल्का लाल रंग का हो जाता है जो मुझे अच्छा लगता है हो सकता है आपको पसंद ना आए।
इस फोन का सेल्फी कैमरा आपको निराश नहीं करेगा डेटलिंग , कलर कंट्रास्ट सेल्फी कैमरा में काफी अच्छा देखने को मिलता है।
Realme 6 Pro Video recording
इस फोन में आप 4K 30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है लेकिन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करते वक्त Video Stabilization काम नहीं करता है। इस स्मार्टफोन में EIS ( electronic image stabilization ) मिलता है। इस स्मार्टफोन में आप 120 fps पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है।
Operating System
इसमें Android 10 Based realme UI मिलता है। realme UI ColorOS से ज्यादा अलग नहीं है आपको realme UI ColorOS जैसा ही लगेगा।
Battery
इस फोन में 4300mAh का बैटरी 30W Flash Charge सपोर्ट के साथ मिलता है।
My Opinion
इस फोन से कम कीमत में Poco X2 मिलता है और Poco X2 कुछ मामलो में Realme 6 Pro से काफी अच्छा है जैसे :- Realme 6 Pro में 4300mAh का बैटरी मिलता है तो Poco X2 में 4500mAh का बैटरी मिलता है।
Realme 6 Pro में Samsung GW1 कैमरा सेंसर मिलता है तो Poco X2 में Sony IMX686 सेंसर मिलता है जो Samsung GW1 के मुकाबले बेहतर सेंसर है।
Poco X2 में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करते वक्त EIS काम करता है लेकिन Realme 6 Pro में नहीं करता है।
Realme 6 Pro को Poco X2 के मुकाबले एक एडवांटेज मिलता है Realme 6 Pro में आपको 12 MP का Telephoto lens मिलता है जिससे 2X जूम करके फोटो खींच सकते है। Poco X2 में सिर्फ 2 MP डेप्थ सेंसर मिलता है।
मैं Realme 6 Pro को 5✶ में से 3.5✶ दूंगा।
दोस्तों कैसा लगा हमारा यह पोस्ट कमेन्ट कर जरूर बताए। अगर कोई भी सवाल पूछना हो तो आप हमसे सोशल मीडिया पर या हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर के पूछ सकते है। टेलीग्राम पर 100 % आपके सवाल का जबाव मिलेगा टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

2 Comments
Pura details me phone ka review karte hai. Best review
ReplyDeleteNice
ReplyDeletePlease do not enter any spam link in the comment box