काफी दिन इंतजार करवाने के बाद फाइनली Realme X2 भारत लॉन्च हो गया। Realme X2 जिस अग्रेसिव कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ है उसे देखकर लगता है स्मार्टफोन मार्केट में भूचाल आने वाला है। आइये देखते है क्या खास है Realme X2 में।
Realme X2 तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है पहला 4 GB Ram + 64 GB Storage जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। दूसरा 6 GB Ram + 128 GB Storage जिसकी कीमत 18,999 रुपये है और तीसरा 8 GB Ram + 128 GB Storage जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।
Realme X2 Weight
इस स्मार्टफोन का वजन 182 ग्राम है। वेट मैनेजमेंट काफी सही है इस फोन का।
Realme X2 Display
इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले dew-drop नौच के साथ मिलता है।
यह डिस्प्ले 2340x1080 pixel ( FULL HD+ ) resolution के साथ आता है।
इस डिस्प्ले का pixel density 403 ppi ( ppi = पिक्सल पर इंच ) है।
Realme का दावा है इस स्मार्टफोन का screen-to-body ratio 91.9% है।
इस फोन में थर्ड जनरेशन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट मिलता है जो फास्ट और काफी एक्यूरेट है। इसपर ऊँगली डालने के बाद यह फोन को 3 से 4 सेकेंड में अनलॉक कर देता है।
Realme X2 के फ्रंट और बैक में Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है।
डिस्प्ले के बारे में मेरा ओपिनियन
इस डिस्प्ले का quality या viewing angle काफी अच्छा मिलता है क्योकि इस फोन में Super AMOLED पैनल मिलता है। इस डिस्प्ले में ब्राइटनेस थोड़ा ज्यादा होना चाहिए था। धुप में डिस्प्ले को देखने में थोड़ा प्रॉब्लम होता है ब्राइटनेस थोड़ा ज्यादा होता तो यह प्रॉब्लम नहीं होता।
Realme X2 storage type
इस स्मार्टफोन में UFS 2.1 स्टोरेज मिलता है जो EMMC स्टोरेज के मुकाबले काफी फास्ट होता है।
Realme X2 CPU and GPU
CPU
इस फोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर मिलता है जो 8 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर वर्क करता है। इस प्रोसेसर का Maximum clock speed 2.2 GHZ है।
GPU
इस स्मार्टफोन में Adreno 618 GPU मिलता है।
CPU and GPU के बारे में मेरा ओपिनियन
Realme X2 में Snapdragon 730G प्रोसेसर मिलता है जो एक गेमिंग प्रोसेसर है। गेमिंग के मामले में इस प्रोसेसर से आपको कोई प्रॉब्लम नहीं होगा। गेम खेलते समय यह फोन थोड़ा हीट जरूर होता है लेकिन उतना हीटिंग गेम खेलते समय नॉर्मल माना जाता है। इस स्मार्टफोन का परफॉरमेंस भी काफी अच्छा देखने को मिलता है।
CAMERA
Realme X2 के रिअर साइड में 4 कैमरा मिलता है पहला 64 MP का मेन कैमरा Samsung GW1 Sensor है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है।
दूसरा 8 MP का वाइड एंगल लेंस है जो 119° एंगल तक शूट कर सकता है। इसका अपर्चर साइज f/2.25 है।
तीसरा 2 MP का डेप्थ सेंसर है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।
चौथा 2 MP का माइक्रो कैमरा है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।
इस फोन में सेल्फी लेने के लिए 32 MP फ्रंट कैमरा मिलता है जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।
Note :- Realme X2 के चाइनीज वेरिएंट के कैमरा में एक प्रॉब्लम था जो इंडियन वेरिएंट में नहीं देखने को मिला है फिर भी आप फोन खरीदने से पहले थोड़ा सावधानी बरते और फोन जाँच परख कर ही खरीदे। वह प्रॉब्लम है जब आप धुप में फोटो क्लिक करते है तो आपका चेहरा कुछ ज्यादा ही उजला हो जाता है और अगर आपने उजला शर्ट या टीशर्ट पहन रखा है तो आपके शर्ट का कुछ हिस्सा ब्लोनआउट हो जाता है।
कैमरा के बारे में मेरा ओपिनियन
इस फोन के मेन कैमरा से खींचे गए फोटो में डिटेलिंग काफी अच्छा देखने को मिलता है। फोटो का कलर नेचुरल नहीं होता है लेकिन आई कैची होता है। वाइड एंगल लेंस से खींचे गए फोटो में भी डिटेलिंग अच्छा देखने को मिलता है। माइक्रो कैमरा से खींचे गए फोटो में डिटेलिंग उतना अच्छा देखने को नहीं मिलता। अगर आप कैमरा के लिए ही फोन खरीदना चाहते है तो इस फोन का कैमरा काफी अच्छा है फिर भी आप फोन खरीदते समय थोड़ा रिसर्च जरूर कर ले।
BATTERY
Realme X2 में 4000 mAh का बैटरी मिलता है जो 30W VOOC Flash Charge 4.0 सपोर्ट के साथ आता है। 30W का चार्जर फोन के बॉक्स में ही मिल जाता है।
PORTS
Realme X2 में USB Type-C पोर्ट, 3.5 mm jack और सिम स्लॉट मिलता है।
सिम स्लॉट में दो नैनो सिम और एक मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
सिम स्लॉट में दो नैनो सिम और एक मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
SYSTEM
यह स्मार्टफोन Android 9 ( pie ) बेस्ड ColorOS 6 के साथ लॉन्च हुआ है। लेकिन मार्च 2020 में इस स्मार्टफोन में Android 10 बेस्ड ColorOS 7 पर अपग्रेड कर दिया जाएगा।
क्यों Realme X2 खरीदना चाहिए
- Snapdragon 730G प्रोसेसर
- Super AMOLED डिस्प्ले
- 30W चार्जिंग सपोर्ट
- बेहतर कैमरा
- UFS 2.1 स्टोरेज
क्यों Realme X2 नहीं खरीदना चाहिए
- डिस्प्ले का ब्राइटनेस थोड़ा कम है
मेरा ओपिनियन
जो एक यूजर को चाहिए वो साडी चीजे Realme X2 में मिल जाती है। जैसे :- बेहतर परफॉरमेंस चाहे गेमिंग हो या दूसरा काम , Super AMOLED डिस्प्ले जिसका कलर quality काफी अच्छा है , अच्छा कैमरा , बेहतर बैटरी चार्जिंग स्पीड , फास्ट स्टोरेज
Realme X2 स्पेसिफिकेशन वाइज काफी अच्छा है और वैल्यू फॉर मनी है।
दोस्तों कैसा लगा हमारा Realme X2 review and specification पोस्ट कमेंट में जरूर लिखिएगा।



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box