Pm Kisan Samman Nidhi Yojana किसानो के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है। इस योजना के तहद किसानो को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपए 3 किस्तों में दिए जाते है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी है और जानना चाहते है की पैसा आपके बैंक अकाउंट में गया या नहीं तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Status कैसे चेक करें और Beneficiary List में आपका नाम है या नहीं कैसे जाने।


Pm Kisan Samman Nidhi Yojana

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Status कैसे चेक करें?

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Status चेक करने के लिए https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाए।


Website पर जाने के बाद Farmers Corner का Dashboard दिखेगा और वहाँ पर Beneficiary Status का एक Tab दिखेगा आप Beneficiary Status पर क्लिक करे।

Farmers Corner

Beneficiary Status पर क्लिक करने के बाद आपको 3 Option (विकल्प) दिखेंगे।
  1. Aadhar Number 
  2. Account Number
  3. Mobile Number

1. Aadhar Number

अगर आप Aadhar Number को Select करते है तो निचे एक बॉक्स दिखेगा जिसमे लिखा होगा Enter Adhar उस बॉक्स में वो Aadhar Number डाले जो Pm Kisan Samman Nidhi Yojana में Registration के वक्त दिया था और Get Data पर क्लिक कर दे।

Aadhar Number

Get Data पर क्लिक करने के बाद किस-किस किस्त का पैसा आपके Account में गया है, कौन से Account में पैसा गया है, जिस अकाउंट में पैसा गया है वह किस बैंक का है इत्यादि सारा डाटा आपके सामने होगा।

2. Account Number

अगर आप Account Number को Select करते है तो निचे के बॉक्स जिसमे लिखा होगा Enter Account No उसमे वो Account Number डाले जिसमे पैसा आता है और Get Data पर क्लिक कर दे। 

Account Number

जिस Process को हमने Aadhar Number में Follow किया था इसमें भी Same वही Process को Follow करना है।

3. Mobile Number

अगर आप Mobile Number को Select करते है तो निचे Box में लिखा होगा Enter Mobile No उस बॉक्स में अपना वो Mobile Number लिखे जो Pm Kisan Samman Nidhi Yojana में Registration के वक्त दिया था और Get Data पर क्लिक कर दे। अब आपका सारा डाटा आपके सामने होगा।

Mobile Number

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number

आपके Account में पैसा नहीं आया, Registration में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो या किसी भी समस्या के लिए आप Pm Kisan के Helpline Number 011-24300606 पर कॉल कर सकते है।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List कैसे देखे।

Beneficiary List देखने के लिए सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाए। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Farmers Corner का Dashboard दिखेगा Dashboard में Beneficiary List का एक Tab दिखेगा आप Beneficiary List पर क्लिक करे।

Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 5 Option (विकल्प) होंगे।
  1. State (राज्य)
  2. District (जिला)
  3. Sub-District (उप-जिला)
  4. Block 
  5. Village (गाँव)
सबसे पहले आपको अपना State चुनना है उसके बाद District को चुनना है। District चुनने के बाद Sub-District को चुनना है उसके बाद Block को चुनना है। Block चुनने के बाद Village चुनना है और Get Report पर क्लिक कर देना है। 

अब आपके गाँव या शहर में किन-किन लोगो को Pm Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ मिल रहा है उसका पूरा लिस्ट आपको मिल जाएगा। अगर उस लिस्ट में आपका नाम है तो आपको पैसा मिलेगा अगर आपने Registration करवाया है फिर भी आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आप Helpline Number पर कॉल कर कारन जान सकते है।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana के Farmers Corner से किसानो को और क्या सहायता मिल सकती है?

हमने Farmer Corner की दो फायदे देखे जिसमे पहला था Beneficiary Status और दूसरा Beneficiary List था। इन दोनों के आलावे Farmer Corner में आप क्या-क्या कर सकते है अब हम इसके बारे में बात करेंगे।

1. New Farmer Registration

New Farmer Registration की मदद से आप खुद से Pm Kisan में Registration कर सकते है। अगर आप Pm Kisan में Registration करना चाहते है तो आपके पास जमीन का रसीद, Aadhar Card और Bank Account  इन Document का होना जरूरी है।

2. Edit Aadhaar Failure Records

अगर आपने Aadhar डालने में किसी प्रकार की गलती कर दी है तो आप Edit Aadhaar Failure Records Tab की मदद से फिर से Aadhar को डालकर अपनी गलती सुधार सकते है।
 

3. Status of Self Registered/CSC Farmers

अगर आपने हाल-फिलहाल में Pm Kisan में Registration करवाया है और आप Registration का Status जानना चाहते है तो आप Status of Self Registered/CSC Farmers Tab का उपयोग कर सकते है। 

Registration का Status चेक करने के लिए आपके पास वो Aadhar Number होना चाहिए जिससे आपने Registration करवाया है।

4. Updation of Self Registered Farmer

अगर आपने Registration करते वक्त कुछ गलती की है जिसे अब सुधारना चाहते है तो Updation of Self Registered Farmer Tab की मदद से सुधार सकते है।

बाकि के 4 Tab ऐसे है जिनका नाम पढ़ते ही पता चल जाता है की वह किस काम के लिए है।

जैसे :- Download PMKISAN Mobile App Tab PMKISAN App को डाउनलोड करने के लिए है। Download KCC Form Tab जो KCC Form को डाउनलोड करने के लिए है। FAQ Tab में कुछ सवाल और जवाब होते है जिसे पढ़कर आप अपने समस्या का समाधान पा सकते है। Help-Desk Tab आपका Help करने के लिए है।

Conclusion

इस पोस्ट में हमने देखा Pm Kisan का Status कैसे चेक करते है और Beneficiary List को कैसे देखते है इसके आलावा हमने Farmer Corner की सभी Tabs के बारे में चर्चा भी की और उन Tabs की विशेषताओं को भी जाना।

मैं आशा करता हु Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Status कैसे चेक करें पोस्ट आपको पसंद आई होगी और हमारे अन्नदाता (किसान) को इस पोस्ट से कुछ मदद मिली होंगी।