Job के लिए Apply करने के बाद Interview के लिए बुलाया जाएगा या नहीं यह आपके Resume पर Depend करता है, अगर आसान शब्दों में बोलू तो Resume आपका 1st Impression होता है यदि आपका 1st Impression खराब हुआ तो कंपनी Job नहीं देगी। आज के पोस्ट How to Make Resume in Mobile में जानेंगे मोबाइल में रिज्यूमे कैसे बनाए और Resume बनाते वक्त किन बातो का ख्याल रखें।

How to Make Resume

कुछ लोग Resume, Cv और Biodata एक ही है ऐसा समझते है पर यह गलत है। Resume, Cv और Biodata तीनो अलग-अलग होते है और तीनो को बनाने का Intention भी अलग-अलग होता है। आइए देखते है Resume, Cv और Biodata में क्या अंतर होता है और बनाने का Intention क्या होता है।

What is Resume ( Resume kya hai )


Resume फ्रेंच वर्ड है जिसका हिंदी में अर्थ है "सारांश" और इंग्लिश अर्थ "summary" है। रिज्यूमे का उपयोग जॉब ( नौकरी ) के लिए अप्लाई करते वक्त किया जाता है।

रिज्यूमे में कुछ प्रसनल डिटेल्स, शिक्षा, स्किल्स, जीवन में मिली उपलब्धियाँ, अनुभव ( EXPERIENCE ) इत्यादि जानकारी दी जाती है।

रिज्यूमे को Job Description के अनुरूप बनाया जाता है यानि Job में जिन Skills या डिग्री की माँग की गई है आपको वहीं रिज्यूमे में लिखना है। अलग अलग जॉब के लिए अलग अलग रिज्यूमे बनाने पर सकते है। रिज्यूमे एक पेज या ज्यादा से ज्यादा दो पेज का बनता है।

अभी हमने जाना Resume क्या है (What is Resume) अब जानेंगे CV क्या है (What is CV)

What is CV ( CV kya hai )


CV का फुल फॉर्म Curriculum Vitae होता है। Curriculum Vitae लैटिन शब्द है जिसका हिन्दी अर्थ जीवन का पाठ्यक्रम और इंग्लिश अर्थ course of life होता है। Curriculum का हिन्दी अर्थ पाठ्यक्रम और इंग्लिश अर्थ course होता है वही Vitae का हिन्दी अर्थ जीवन और इंग्लिश अर्थ life होता है।

CV में आपको साडी डिटेल्स डालनी होती है जैसे :- आपकी शिक्षा, अनुभव ( EXPERIENCE ), जीवन में मिली उपलब्धियाँ, सभी स्किल्स, स्कूल कॉलेज का नाम और पता इत्यदि लिखा जाता है।

CV Job Description के अनुरूप नहीं बनता क्योंकि इसमें आपको सभी Skills, Degree, Experience की जानकारी देनी होती है यानि आपने अभी तक जो भी Achieve किया है सभी को CV में डाल सकते है। 

अलग अलग जॉब्स के लिए अलग अलग CV बनाने की जरूरत नहीं परती एक ही CV सभी जॉब्स के लिए होता है। यह तीन से चार पेज का बनता है।

Note :- सामान्य तौर पर Job के लिए Resume की ही माँग की जाती है। अगर आपको लगता है आपके पास जो भी Skills, Degree, Experience है सभी उस Job में काम आ सकती है तो आप CV भी दे सकते है। 

What Is Bio Data ( Bio Data Kya Hai )


Bio Data का उपयोग भारत में विवाह के समय किया जाता है या कुछ सरकारी नौकरी में Bio Data की माँग की जाती है।

बायोडाटा में नाम, पता, जन्म तिथि ( Date of Birth ), लिंग ( Gender ), धर्म, गोत्र, राष्ट्रीयता ( nationality ), शिक्षा, रिजल्ट इत्यादि होती है।

आशा करता हु आप Bio Data, CV और Resume के बिच के अंतर को समझ गए होंगे।

Resume कितने प्रकार के होते है?


Resume कितने प्रकार के होते है? इस सवाल का जवाब बोहोत कम लोगो को ही पता होगा यहाँ तक इस Post के लिए Research करने से पहले मुझे भी नहीं मालूम था। 

Resume चार प्रकार के होते है। 
  1. Functional Resume
  2. Chronological Resume
  3. Combination Resume
  4. Targeted Resume

1. Functional Resume

Functional Resume में Skill को Highlight किया जाता है। Functional Resume में Education, Experience और वो सभी जानकारी होती है जो सभी रिज्यूमे में दी जाती है लेकिन इसमें Skill पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है ताकि रिज्यूमे देखने वाले की नजर सबसे पहले Skill पर पड़े।


Functional Resume

Functional Resume Example



कैसे लिखे Functional Resume

  1. Name, Contact Details, Address इत्यादि जानकारी सबसे ऊपर या बाए साइड में लिखे। ये जानकारी रिज्यूमे के सभी प्रकार में इसी तरह से लिखा जाता है।
  2. Personal Details देने के बाद सबसे पहले Summary लिखना है और Summary में Keyword (Job Vacancy के Description में जो Key Skills की माँग की जाती है उसे Keyword बोला जाता है जैसे :- Seo, Digital Marketing, MS Word इत्यादि) का उपयोग करना है।
  3. Summary के बाद Skills लिखना है।
  4. अब Education, Experience और अन्य जानकारी अपने अनुसार लिख सकते है।

2. Chronological Resume

Chronological Resume में Experience पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है।


Chronological Resume
Chronological Resume Example


कैसे लिखे Chronological Resume

  1. Functional Resume में Personal Details सबसे ऊपर या बाए साइड में लिखा जाता है वैसे ही Chronological Resume में भी लिखा जाता है। सिर्फ Chronological Resume में ही नहीं बल्की सभी Resume Type में ऐसे ही लिखा जाता है।
  2. Personal Details के बाद Summary लिखना है। Chronological Resume के Summary में Experience के बारे में लिखना है।
  3. Summary लिखने के बाद Experience लिखना है।
  4. अब बाकि जानकारी को अपने अनुसार लिख सकते है।

3. Combination Resume

Combination Resume में Skills और Experience दोनों पर ध्यान दिया जाता है।


Combination Resume Example


कैसे लिखे Combination Resume

  1. Personal Details सबसे ऊपर या बाए साइड में लिखा जाता है।
  2. Personal Details के बाद Summary लिखना है। Functional Resume में Skill आधारित Summary लिखते है, Chronological Resume में Experience आधारित Summary लिखते है लेकिन Combination Resume में Summary ऐसे लिखना है जिसमे Skill और Experience दोनों हो।
  3. Summary के बाद Skill और Experience के बारे में लिखना है।
  4. बाकि बाद जानकारी को जैसे चाहे वैसे लिख सकते है।

4. Targeted Resume

Targeted Resume Post को Target कर बनाया जाता है।

जैसे :- मैं SEO Manager Post के लिए Apply करना चाहता हु तो मैं SEO Manager Post से सम्बंधित जानकारी Resume में लिखूँगा इसी रिज्यूमे को Targeted Resume बोला जाएगा। मान लीजिए मैं Functional, Chronological या Combination में से कोई एक रिज्यूमे बनता हु तो उसमे मैं Digital Marketing से सम्बंधित Details लिखूँगा जिससे मैं किसी भी Digital Marketing Post के लिए apply कर सकता हु पर मैं SEO Manager Post के लिए Targeted Resume बनता हु तो मैं SEO Manager को छोड़ किसी और Post पर उस Resume से Apply नहीं कर सकता हु।

Targeted Resume कुछ Chronological Resume जैसा ही होता है दोनों में एक छोटा सा अंतर होता है वो है Chronological Resume में सिर्फ Experience लिखना होता है लेकिन Targeted Resume में Experience के साथ Achievement लिखना पड़ता है।


Targeted Resume Example



How to Make Resume in Mobile ( Mobile se Resume kaise Banaye )


मोबाइल से रिज्यूमे बनाने के लिए सबसे पहले Play Store से Resume Builder एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। Play Store पर बहोत सारे रिज्यूमे बनाने वाले एप्लीकेशन है लेकिन Resume Builder में एक Example का सेक्शन मिलता है जो इस एप्लीकेशन की खासियत है।

इस App के Example सेक्शन को देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा की डिटेल्स कैसे भरना है, डिटेल्स भरने में क्या क्या करना है और क्या क्या नहीं करना। Example सेक्शन एक Professional Resume बनाने में आपकी काफी मदद करता है।

इस एप्लीकेशन से रिज्यूमे बनाने के लिए 6 section को भरना होता है जो इस प्रकार है।

  1. Personal Details
  2. Education
  3. Experience
  4. Skills
  5. Objective
  6. Reference

इन सेक्शन के आलावा आप चाहें तो इसमें Add More Section पर क्लिक कर और भी सेक्शन को जोड़ सकते है। इसमें और सेक्शन जोड़े न जोड़े लेकिन Language का सेक्शन आवश्य जोड़ ले।

Mobile se Resume kaise Banaye

How to Create Resume in Mobile ( Mobile me resume kaise banaye )


1. Personal Details


इस सेक्शन में आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी है जिसमे नाम, पता, ईमेल और फोन नंबर भरना अनिवार्य है। यहाँ अपना फोटो भी लगा सकते है लेकिन फोटो लगाना अनिवार्य नहीं है। इन ऑप्शंस के आलावा Personal Details में कुछ और ऑप्शंस जोड़ना हो तो ADD पर क्लिक कर जोड़ सकते है। साड़ी डिटेल्स भरने के बाद Save पर क्लिक कर दे।


How to Create Resume in Mobile

Personal Details सेक्शन में सबसे ऊपर Personal Details के बाजु में Help लिखा हुआ दिख रहा होगा वहाँ क्लिक करने पर डिटेल्स को कैसे भरना है इसकी पूरी जानकारी दी गई है।


Mobile me resume kaise banaye

Personal Details सेक्शन के आलावा दूसरे सेक्शन में Help के स्थान पर Example लिखा हुआ दिखेगा। किसी भी सेक्शन में Example को अच्छे से पढ़ने के बाद ही डिटेल्स भरियेगा। Example को अच्छे से पढ़ने पर रिज्यूमे में डिटेल्स भरने में गलती नहीं होंगी और आप एक Professional Resume बना सकेंगे।

2. Education


इस सेक्शन में शिक्षा से सम्बंधित जानकरी भरनी है। इसे कैसे भरना है सारी जानकारी Example में दिया गया है।

Education Section in Resume Builder Application

3. Experience


इस सेक्शन में experience से सम्बंधित जानकारी भरनी है। अगर आपके पास कोई एक्सप्रिएंस नहीं है तो आप इस सेक्शन को छोड़ दे।


Experience

4. Skills


जॉब डिस्क्रिप्शन में जॉब के लिए जिन स्किल्स की माँग की गई है वो स्किल इस सेक्शन में डालनी है। इसके आलावा कुछ ऐसे स्किल्स जिससे कंपनी का फायदा हो वो भी डाल सकते है अगर वो स्किल आपमें है। जैसे :- प्रॉब्लम सॉल्विंग, decision making इत्यादि।


Skills

5. Objective


इस सेक्शन में अपने आप को डिस्क्राइब करना है। जैसे :- आपमें क्या-क्या खूबियाँ है जिससे कंपनी का फायदा हो सके, आपकी शिक्षा इत्यादि भरना है।


Objective

इस सेक्शन को भरते वक्त किन बातो का ध्यान रकना है वो इस पोस्ट के ऊपर में ( Note :- रिज्यूमे बनाते वक्त इन बातो का ख्याल रखें ) लिखा हुआ है।

6. Reference


आप किस व्यक्ति के माध्यम से इस जॉब के लिए अप्लाई कर रहें है या आपका कोई जान पहचान का व्यक्ति जो उस कंपनी में जॉब कर रहा है इस सेक्शन में उसका डिटेल्स भरना है। आप इस सेक्शन को छोड़ भी सकते है।


Reference

पूरी डिटेल्स भरने के बाद View CV पर क्लिक करें। View CV पर क्लिक करने के बाद टेम्पलेट का ऑप्शन आएगा आप अपनी पसंद के अनुसार एक चुन ले। टेम्पलेट का चुनाव करने के बाद निचे में डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा उसपे क्लिक कर आप अपना रिज्यूमे डाउनलोड कर लें।

दोस्तों कैसा लगा How to Make Resume in Mobile (मोबाइल में रिज्यूमे कैसे बनाए) पोस्ट कमेन्ट कर जरूर बताए। इस पोस्ट में आपको क्या क्या कमियाँ दिखी जिसे मुझे सुधार करना चाहिए कृपया कमेन्ट में जरूर बताए। स्मार्टफोन, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, डिजिटल मार्केटिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल पूछने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन आवश्य करें। हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें